बैंक लूटपाट करने आए अपराधियों और पुलिस के बीच भिडंत, भिडंत के दौरान पुलिस ने दोनों को किया था गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो अपराधी
हाजीपुर: बड़ी खबर हाजीपुर से है जहां पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों को पुलिस ने मार गिराया है। घटना सदर थाना इलाके के गुर्मिया की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर वैशाली एसपी रविरंजन कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस वालों की मौजूदगी देखी जा रही है। दरअसल सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार चार अपराधी सराय थाना के सराय बाजार की स्थिति यूको बैंक लूटने आए थे इसी दौरान वाहन जांच में लगी पुलिस टीम ने अपराधियों को घेर लिया इसके बाद हथियारबंद अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फिर भारी कर दी थी जिसके चलते अपराधियों की गोली से सराय थाना में तथा पुलिसकर्मी अमिताभ कुमार की मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो मौके से भागने में सफल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनो अपराधियों हाजीपुर लाया जा रहा था तभी दोनों अपराधी भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसके चलते दोनों अपराधी मौके पर ढेर हो गए।
सदर थाना के गुरमिया के पास मारे गए अपराधी।
सराय में यूको बैंक लूटने आए थे अपराधी।
पुलिस टीम पर अपराधियों ने की थी फायरिंग , एक पुलिसकर्मी की हुई थी मौत।
घटना वैशाली जिले के सराय थाना के सराय बाजार की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने सराय बाजार स्थित यूको बैंक के मुख्य द्वार के पास अपराधियों को संदिग्ध परिस्थिति में देखा और पुलिस ने जैसे ही अपराधियों को रुकने का इशारा किया वैसे ही फिल्मी अंदाज में अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों ने सराय थाना में तैनात पुलिसकर्मी अमिताभ कुमार की सीने में गोली मार दी जिसके चलते अपरा तफरी मच गई। घटना के बाद गोली लगने से घायल पुलिसकर्मी को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जोहरी बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान घायल पुलिस कर्मी की मौत हो गई । हालांकि राहत की बात यह है कि घटना के दौरान पुलिस टीम ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो अपराधियों को घड़ दबोचा है। जबकि दो अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। इधर पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।यह भी पढ़ें –
Author: janhitvoice











