महंगे ब्रांड्स का विकल्प: LIVENTA लाया Premium Cosmetic Range Reasonable Price में

पटना। देश  के छोटे शहरों और कस्बों में अब प्रीमियम स्किनकेयर उत्पाद उचित कीमत पर उपलब्ध होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता पूनम गुप्ता ने इसी उद्देश्य के साथ PFS WELLNESS CARE की स्थापना की है और इसके अंतर्गत अपना कॉस्मेटिक ब्रांड LIVENTA लॉन्च किया है।

पूनम गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से उन्होंने देखा कि आधुनिक स्किनकेयर में उपयोग होने वाले कई उन्नत और प्रभावी तत्व—जैसे Glutathione, Kojic Acid, Vitamin C, Vitamin E, Niacinamide, Arbutin, Licorice Extract और Allantoin—मुख्यतः महंगे ब्रांड्स और बड़े महानगरों तक ही सीमित हैं। छोटे शहरों के उपभोक्ताओं को या तो ये उत्पाद मिलते नहीं थे, या अत्यधिक कीमत के कारण उनकी पहुंच से बाहर रहते थे।

इसी अंतर को कम करने के उद्देश्य से उन्होंने एक ऐसा ब्रांड विकसित करने का संकल्प लिया जो साइंस-आधारित, गुणवत्ता-सम्पन्न और किफायती हो। उनके अनुसार, “प्रीमियम स्किनकेयर केवल उच्च आय वर्ग तक सीमित नहीं होना चाहिए। मध्यम वर्ग के परिवारों को भी वही गुणवत्ता और आधुनिक फॉर्मूलेशन उचित मूल्य पर मिलना चाहिए।”

PFS WELLNESS CARE के अंतर्गत लॉन्च किया गया LIVENTA ब्रांड इसी विचारधारा पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि उत्पादों में आधुनिक डर्मेटोलॉजिकल एक्टिव्स का संतुलित उपयोग किया गया है, जिससे त्वचा की देखभाल प्रभावी और सुरक्षित तरीके से की जा सके।

स्थानीय बाजारों और छोटे शहरों में LIVENTA के उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। ब्रांड का लक्ष्य है कि गुणवत्तापूर्ण स्किनकेयर को सुलभ बनाते हुए “Reveal your true radiance” की सोच को हर घर तक पहुँचाया जाए।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यदि गुणवत्ता और मूल्य के बीच संतुलन बनाए रखा गया, तो यह पहल छोटे शहरों के कॉस्मेटिक बाजार में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।

PFS WELLNESS CARE – Science-led skincare के साथ LIVENTA अब प्रीमियम देखभाल को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक नई शुरुआत कर चुका है।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल