केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला।

बिहार, पटना – केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बिहार की जनता आहत होती है।

नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से बिहार के ढाई से तीन करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

ऐसे में जो नेता खुद भ्रष्टाचार और अपराध से जुड़े रहे हों, वो अगर गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हैं, तो यह जनता का अपमान है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बार-बार क्राइम और करप्शन फ्री सरकार की बात करते हैं, लेकिन सत्ता में रहते हुए उन्होंने सिर्फ अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।  बिहार की जनता भली-भांति जानती है कि अपराध और भ्रष्टाचार राजद की नीति और नियत दोनों में शामिल है।

RADHE RADHE
RADHE RADHE

नित्यानंद राय ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग से बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। आज लोग अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं।  उन्होंने दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में  घमंडिया  गठबंधन का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल