पटना महाअष्टमी 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की दुर्गा पूजा-अर्चना, बिहार की सुख-समृद्धि की कामना

पटना। महाअष्टमी के  पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद वे नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति, डाकबंगला रोड पहुँचे और माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में उन्होंने नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में माता रानी के दर्शन कर पूजा की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंगरटोली स्थित बंगाली अखाड़ा दुर्गा मंदिर में महागौरी स्वरूप के दर्शन किए। वहीं, शारदीय नवरात्रि के अवसर पर वे बांस घाट स्थित काली मंदिर भी गए और शक्ति की देवी मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव, सचिव, विशेष कार्य पदाधिकारी, पटना प्रमण्डल के आयुक्त, जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आयोजन समिति के पदाधिकारी, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

महाअष्टमी पर मुख्यमंत्री का यह आध्यात्मिक दौरा न केवल सनातन संस्कृति और आस्था के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि बिहार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त करता है।

मुख्यमंत्री द्वारा किए गए पूजन से श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

यह आयोजन हिंदू धर्म, संस्कृति और सनातन परंपरा की गहराई को दर्शाता है, जहां आस्था और भक्ति का संगम पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है।

https://janhitvoice.com/lalganj-se-rajan-kundra/

Sambrani cup
Sambrani cup

 

https://meesho.com/sarvato-bhadra-sambrani-dhoop-cup-pack-of-15/p/4li1sr?_ms=1.2

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल