लालगंज से जदयू टिकट की दावेदारी में आगे आए राजन कुंद्रा, सोशल मीडिया पर चल रही जबरदस्त कैंपेनिंग

बिहार समाचार डेस्क 30/09/25 लालगंज। राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले राजन कुमार साह उर्फ राजन कुंद्रा इस बार 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में हैं। वर्तमान में वे “बिहार वैश्य समाज” नामक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Rajan Kundra
Ranjan Kundra

राजन कुंद्रा ने पिछला विधानसभा चुनाव लालगंज सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्हें करीब 3000 वोट हासिल हुए थे, जिसने स्थानीय राजनीति में उनकी मौजूदगी को मजबूती दी।

राजन कुंद्रा लंबे समय से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से जुड़े हुए हैं और पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर कार्य करते हुए अपनी छवि को बेहतर बनाने और जनता के बीच विश्वास अर्जित करने में सफलता पाई है।

लालगंज क्षेत्र में उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। गांव-गांव जाकर वे लोगों से संपर्क साध रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।

राजन कुंद्रा इस बार जनता दल यूनाइटेड से आधिकारिक टिकट लेकर लालगंज से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी दावेदारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त कैंपेनिंग चल रही है। फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उनके समर्थक सक्रिय हैं और लगातार उन्हें जनता के सामने एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर पेश कर रहे हैं।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि जदयू उन्हें टिकट देती है, तो राजन कुंद्रा लालगंज सीट पर चुनाव को बेहद रोमांचक बना सकते हैं।

https://janhitvoice.com/betiyan-bjp-sansad-sanjay-jaiswal/

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल