बरनार नदी पर बने चुरहैत कॉजवे-मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त कॉजवे का लिया जायजा

Jamui: मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त कॉजवे का जायजा लिया.बरनार नदी पर बने चुरहैत कॉजवे के बारिश की वजह से ध्वस्त होने के बाद बूधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई मार्ग से सोनो पहुंचे.घूम घूम कर पूरे कॉजवे का नीरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारियों को कई अहम दिशा निर्देश दिए.इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को छठ पूजा से पहले तत्काल पुल को दुरुस्त कर आवागमन चालू कराने का निर्देश दिया.साथ ही क्षतिग्रस्त पुल के सामानंतर आरसीसी पुल बनाने की भी बात कहीं. लगभग 30 मिनट तक कॉजवे का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो गए हैं.

बरनार नदी पर बने चुरहैत कॉजवे के बारिश की वजह से ध्वस्त होने के बाद बूधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई मार्ग से सोनो पहुंचे.जहां कार्ययकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं के साथ गुलदस्ता देकर जमकर स्वागत किया.इस दौरान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए.

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल