राजधानी पटना में विपक्षी एकता को लेकर आज हो रही बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल सीएम आवास के पास एक अनोखा वैन देखने को मिला । इस van के ऊपर में चारों तरफ लालटेन लगा हुआ दिखा जिसमें आरजेडी के कट्टर समर्थक नजर आए। एक शख्स वाहन के उपर बैठा था जबकि एक शख्स वाहन को चला रहा था। वाहन को चलाने वाले ने अपने आपको नटवर यादव बताया और कहा कि वह राजद सुप्रीमो लालू यादव को पहले रिक्शा पर भी घुमा चुका है । आज विपक्षी दल की बैठक हो रही है तो उसको लेकर उसने एक अंदाज में एक गाना भी सुनाया और विपक्षी एकता के साथ राजद का जोरदार समर्थन करता नजर आया। हालांकि इस दौरान चालक अपनी गाड़ी के साथ सीमा प्रवेश की ओर जाना चाह रहा था लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने से मना कर दिया ।जिसके बाद वह वहां से वापस दूसरी ओर लौट गया
नटवरलाल वाहन चालक
Author: janhitvoice











