बिहार सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर विजय चौधरी ने कहा है कि विपक्षी एकता जो बैठक हो रही है उसमें तमाम बिंदुओं पर चर्चा होगी और पहले इस बात पर सहमति बनेगी कि सभी लोग मिलकर एक साथ चुनाव लड़े और भाजपा को किस तरफ परास्त करे। हालांकि विपक्षी एकता का चेहरा कौन होगा इस पर अभी भी कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं विजय चौधरी ने कहा कि इस पर अभी चर्चा होनी बाकी है इस बैठक के बाद भी कई और बैठक होगी जिसमें यह तय हो जाएगा विपक्ष का चेहरा कौन होगा या भावी प्रधानमंत्री कौन होगा हालांकि उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए अभी कहा की विपक्षी एकता के तहत जो भावी प्रधानमंत्री होगा वर्तमान प्रधानमंत्री से बेहतर साबित होगा
इसके अलावा उन्होंने बेगूसराय में अपने रिश्तेदार के खिलाफ आईटी और ईडी छापेमारी को लेकर बयान दिया और कहा कि विपक्षी एकता डिस्टर्ब करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन इससे कुछ होना जाना नहीं साथ ही उन्होंने कहा कि चुकी जिस व्यवसाई के खिलाफ छापेमारी की जा रही है वह मेरे करीबी रिश्तेदार है हो सकता है शायद इस कारण छापेमारी की जा रही हो ।
विजय चौधरी कैबिनेट मिनिस्टर बिहार
Author: janhitvoice











