Bihar – (शेखपुरा जिला) बिहार -“वोटर अधिकार यात्रा” के तहत मंगलवार 6 बजे शाम में बरबीघा पहुंचे कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा ।
उन्होंने श्री बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और जनसभा में कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं।
राहुल ने एसआईआर प्रक्रिया को वोट चुराने का नया औजार बताते हुए चेतावनी दी कि बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लोकतांत्रिक अधिकार और संविधान की रक्षा की लड़ाई है।
वहीं तेजस्वी यादव ने भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए एनडीए सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया। बरबीघा पहुंचने से पहले राहुल गांधी का कई जगहों पर भव्य स्वागत हुआ। हालांकि रात्रि विश्राम तय होने के बावजूद वे राजीव गांधी की जयंती पर दिल्ली लौट गए, जिससे कार्यकर्ताओं में मायूसी रही।

