पटना ब्रेकिंग न्यूज़ | बिहार चुनाव 2025
तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान – जीविका दीदियों और संविदाकर्मियों के लिए ऐतिहासिक वादे, कहा – अब बिहार में बदलाव तय है।
पटना:- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन का दौर खत्म हो चुका है, अब पूरे जोर-शोर से प्रचार का समय आ गया है। बिहार के लोग बदलाव का मन बना चुके हैं और सरकार के खिलाफ जनता में गहरा गुस्सा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार उनकी योजनाओं की नकल करने में लगी है, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और जीविका दीदियों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
तेजस्वी यादव के प्रमुख बयान और घोषणाएं
1. जीविका दीदियों के लिए स्थाई सरकारी नौकरी का वादा:
तेजस्वी यादव ने कहा कि कम्युनिटी मोबिलाइज़र जीविका दीदियों को अब स्थाई सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दीदियों ने जिस तरह मेहनत की है, वह अभूतपूर्व है, लेकिन मौजूदा सरकार ने उनका शोषण किया है।
हर जीविका दीदी को कम से कम ₹30,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जीविका समूह की दीदियों द्वारा लिए गए सभी ऋणों के ब्याज को माफ किया जाएगा।
दो साल तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
जीविका समूह की दीदियों को अन्य सरकारी कार्यों के लिए ₹2,000 प्रतिमाह अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।
जीवीएल दीदियों को ₹5 लाख तक का बीमा कवर मिलेगा।
अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को भी मानदेय दिया जाएगा।
महिलाओं के लिए नई योजना – “BETI योजना” और “माई योजना”
तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाली सरकार में महिलाओं के लिए दो बड़ी योजनाएं लाई जाएंगी —
BETI योजना: इसका मतलब है Benefit, Education, Training & Income यानी लाभ, शिक्षा, प्रशिक्षण और आय।
यह योजना जन्म से लेकर आय सृजन तक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित होगी।
माई योजना: माताओं और बेटियों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की जाएगी।
संविदाकर्मियों के लिए ऐतिहासिक घोषणा
तेजस्वी यादव ने बिहार के संविदाकर्मियों के लिए भी बड़ा ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि: एजेंसी के जरिए कार्यरत सभी संविदाकर्मी स्थाई किए जाएंगे।
सभी संविदाकर्मी अब स्थाई सरकारी कर्मचारी का दर्जा पाएंगे।
तेजस्वी ने कहा कि वर्तमान सरकार संविदाकर्मियों का शोषण करती है —
बिना कारण बताए सेवा समाप्त कर दी जाती है।
हर महीने वेतन से 18% GST काटा जाता है।
महिलाओं को दो दिन का भी अवकाश नहीं दिया जाता।
संविदाकर्मियों को न नौकरी की सुरक्षा है, न वेतन की गारंटी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही यह अन्याय खत्म होगा और संविदाकर्मियों को स्थायी सेवा सुरक्षा दी जाएगी।
सरकार पर हमला
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा —
यह सरकार मेरे द्वारा शुरू की गई योजनाओं की नकल कर रही है। जनता सब जानती है। अब बिहार बदलाव चाहता है, और यह बदलाव निश्चित रूप से होगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं से 10 हजार रुपये की वसूली की बात की है, लेकिन 10 हजार रुपये में महिलाएं क्या कर पाएंगी, यह समझ से परे है।
तेजस्वी यादव का वादा
हम जो घोषणा कर रहे हैं, उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। यह सिर्फ वादा नहीं, हमारी प्रतिबद्धता है। जीविका दीदियों और संविदाकर्मियों के साथ अब अन्याय नहीं होगा।

