नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर हमला बोला है।

पटना।  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में अपराध चरम पर है और हालात इतने खराब हो गए हैं कि “बिहार की सड़कों को लाल रंग से रंग दिया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि खगड़िया अलौली के विधायक के ड्राइवर की हत्या जैसी घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम आवास से अपराध की गाथा लिखे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि “यह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूब गई है।” उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला  बोलते हुए उन्होंने उनकी सोच को “घटिया और शर्मनाक” बताया। तेजस्वी ने कहा, “कैसे लोगों के हाथ में सत्ता चली गई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोग उपमुख्यमंत्री बन गए हैं जो इस पद के लायक भी नहीं हैं।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी चर्चाओं पर उन्होंने कहा, “अगर मेरे क्षेत्र की इतनी चिंता है तो प्रधानमंत्री खुद आकर यहां चुनाव लड़ लें।”

कांग्रेस द्वारा जारी किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने वह वीडियो देखा ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी मुद्दों से  ध्यान हटाने के लिए जानबूझकर ऐसे हथकंडे अपनाते हैं। उन्होंने कहा, “हमसे हिसाब मांगने के बजाय यह लोग इश्यू को डाइवर्ट कर रहे हैं। भाजपा ने जितना अपमान नीतीश कुमार जी का किया है, सबने सुना है। नरेंद्र मोदी ने डीएनए तक पर सवाल उठाए थे।”

 

तेजस्वी यादव ने बताया कि वह 16 सितम्बर से एक बार फिर  यात्रा पर निकलने वाले हैं। जिन जिलों का दौरा पिछली बार अधूरा रह गया था, वहां इस बार जाकर जनता से सीधे संवाद करेंगे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री चुनाव के समय बिहार आते हैं, जुमलेबाज़ी करते हैं और चुनाव के बाद बिहार को भूल जाते हैं। यही काम है भाजपा नेताओं का।”

 

तेजस्वी यादव के बयानों से साफ है कि आने वाले दिनों में बिहार की सियासत  और गरमाने वाली है।

 

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल