सोनपुर दियारा में दर्दनाक हादसा: यूट्यूबर से बातचीत के दौरान गिरी दीवार, महिला की मौत – चार घायल

गंगा कटाव ने छीनी जिंदगी की बुनियाद, प्रशासन से नाराज ग्रामीण बोले – रिंग बांध ही है हमारी आखिरी उम्मीद, नहीं तो करेंगे वोट बहिष्कार

सोनपुर। बिहार के सोनपुर दियारा इलाके के संबलपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां एक यूट्यूबर ग्रामीणों से बातचीत कर रहा था कि अचानक एक घर की दीवार भरभराकर गिर गई।

इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं और यूट्यूबर  गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार गंगा के शोर में गूंजने लगी।

गंगा नदी के लगातार बढ़ते कटाव ने इलाके में तबाही मचा दी है। कभी पक्के मकानों  और हरे-भरे खेतों से गुलजार यह इलाका अब बर्बादी का मंजर बना हुआ है। रोजाना लोग अपने आशियाने को नदी की गोद में समाते देखते हैं। कई परिवार खुले  आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों की आंखों में आंसू और होठों पर सवाल है – “हम कहां जाएं? हमारी  मेहनत  से बनाई गई जिंदगी हर दिन बह रही है, और सरकार हमारी सुध लेने को तैयार नहीं।”

हादसे के बाद जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर स्तर पर लोगों की मदद के लिए खड़े रहेंगे।

Pappu yadav
Pappu yadav

ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि स्थानीय विधायक और सांसद सिर्फ चुनाव के समय आते हैं, बाकी दिनों में उनकी कोई चिंता नहीं करते। लोगों ने रिंग बांध बनाने की मांग को जीवन-मरण का सवाल बताते हुए चेतावनी दी है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वे वोट का बहिष्कार करेंगे और आंदोलन करेंगे।

इलाके की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। मिट्टी के साथ लोगों की उम्मीदें भी ढह रही हैं। बच्चों की आंखों में डर और बुजुर्गों के चेहरे पर बेबसी साफ झलकती है। इस त्रासदी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो प्रशासन की संवेदनहीनता और जनता की पीड़ा को उजागर कर रही हैं।

Janhitvoice की अपील

सोनपुर दियारा की यह त्रासदी हम सबको झकझोरती है। प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत और सुरक्षित ठिकाने की आवश्यकता है। Janhitvoice प्रशासन से अपील करता है कि गंगा कटाव  से जूझ रहे इन गांवों में त्वरित राहत सामग्री, पुनर्वास योजना और स्थायी रिंग बांध निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

TVS
TVS

साथ ही हम पाठकों से भी आग्रह करते हैं कि इन पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं और उनकी आवाज को और बुलंद करें, ताकि प्रशासन सोए नहीं बल्कि जिम्मेदारी निभाए।

https://meesho.com/sarvato-bhadra-sambrani-dhoop-cup-pack-of-15/p/4li1sr?_ms=1.2

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल