दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिली राजद टीम, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर हुई लंबी चर्चा
प्रो. मनोज झा, सांसद सुधाकर सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं ने रखे निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने के सुझाव
दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों से मिला। यह बैठक लगभग सवा दो घंटे तक चली, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और एस.आई.आर. से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज झा, सांसद सुधाकर सिंह, अभय कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन और मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह शामिल थे। राजद नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए अपने विचार और सुझाव आयोग के समक्ष रखे।
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखवीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहे। इस दौरान चुनाव आयोग ने राजद नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Author: janhitvoice











