April 5, 2025 11:27 am

राम-भरत मिलाप कार्यक्रम में छपरा पहुंचे तेज प्रताप

Chapra – छपरा देर शाम तेज प्रताप यादव राम भरत मिलाप कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जहां से कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे कार्यकर्ता के घर भोजन करने गए थे।

इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं, दूसरी तरफ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बांसुरी बजाकर लोगों का मनोरंजन भी किया। बांसुरी की धुन सुनकर लोग काफी रोमांचित हुए। सभी दर्शक तेज प्रताप यादव के संबोधन और बांसुरी को पसंद कर रहे थे।

छपरा लोकसभा क्षेत्र लालू का कर्मभूमि क्षेत्र रहा है। यहां से 4 बार सांसद रहे है। साथ ही केंद्र सरकार में रेलमंत्री भी रहे थे। लालू यादव के लिए छपरा और आसपास का क्षेत्र गढ़ माना जाता है। लेकिन लालू यादव के जेल जाने के बाद लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। 2014 में राबड़ी देवी चुनाव हार गई।

2019 में लालू यादव ने समधी चंद्रिका राय पर विश्वास जताया लेकिन उन्हें भी हार पड़ा। अब 2024 के चुनाव में राजद की तरफ से उम्मीदवारी को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अपने पिता की कर्मभूमि सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि है कि हमलोगों का लक्ष्य है 24 और 25 में अपने झंडे को बुलंद करना है। जिसके लिए हमलोग लगे हुए हैं। हम तो अभी मंत्री हैं और समय आएगा तो जरूर फाइट किया जाएगा। लोगों की डिमांड होगी तो उतरा जाएगा। पब्लिक की डिमांड पर अच्छे-अच्छे नेता उभर के आते हैं।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल