Janhit Voice

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद ने प्रोफेसर मनोज कुमार झा एवं श्री संजय यादव को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया

पटना 14 फरवरी 2024 – राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद के निर्देशानुसार एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोपरांत राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा एवं श्री संजय कुमार यादव को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया।


           इस आशय की जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।
     राजद की ओर से प्रोफेसर मनोज कुमार झा एवं श्री संजय यादव को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद कामरान, प्रदेश महासचिव बल्ली यादव सहित राजद के अन्य नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी को राज्यसभा में मजबूती मिलेगी।

संजय कुमार यादव
Author: janhitvoice

Exit mobile version