Site icon Janhit Voice

राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई बीजेपी हिंसा पर उतरी — कांग्रेस

Bihar –  पटना में कांग्रेस कार्यालय तक बीजेपी नेताओं के मार्च और हुई मारपीट पर सांसद अखिलेश सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा – “बीजेपी के नेता हताशा में इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ये लोग द्वेषपूर्ण मानसिकता से काम कर रहे हैं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, विपक्ष का पलटवार

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा पटना पहुंचे और उन्होंने भी बीजेपी व चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा – “आज पूरे देश के सामने चुनाव आयोग का सच आ चुका है। जो संस्था निष्पक्ष होनी चाहिए थी, वही कहीं न कहीं भाजपा की सहायक भूमिका निभा रही है। राहुल गांधी ने सारे तथ्य देश के सामने रख दिए हैं और यही कारण है कि भाजपा बौखलाहट में है।”

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वोटर अधिकार यात्रा ने भाजपा की नींद उड़ा दी है और यही वजह है कि सत्ता पक्ष अब हिंसक तरीकों का सहारा ले रहा है।

Author: janhitvoice

Exit mobile version