खबर पटना से है जहां पटना पुलिस ने अगमकुआं इलाके में तारक सिंह नामक शख्स से 20 लाख की रंगदारी मांगने और नही देने पर बेटे को लेकर धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है ।
सिटीएसपी ईस्ट संदीप सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रंगदारी मांगने वाला ध्रुव कुमार पीड़ित परिवार का पड़ोसी है उसने पहले से पीड़ित परिवार से उधार में पैसे दे रखे थे और उसे इस बात का पता था की पीड़ित परिवार पैसे देने में सक्षम है इसलिए उसने रंगदारी मांगने की नापाक योजना बनाई और पैसे की वसूली की फिराक में लग गया।
अभियुक्त वादी का पड़ोसी था इसलिए उसे इस बात का पता था कि बाप बेटे के दिन भर की क्या गतिविधि रहती थी।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर पीड़ित परिवार को राहत दी है।

