पटना – मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरिया स्थित मेट्रो टर्मिनल और जीरोमाइल मेट्रो स्टेशन का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
बैरिया मेट्रो टर्मिनल – मुख्यमंत्री ने मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रिड आदि का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
-जीरोमाइल मेट्रो स्टेशन – उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निर्माण कार्य में तेजी – मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तेजी से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द आधुनिक और सुविधाजनक यातायात सेवा मिल सके।
यात्री सुविधाएं – उन्होंने मेट्रो स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी, टिकट काउंटर, यात्री सुविधा, पब्लिक एरिया, पेड एरिया, लिफ्ट और प्लेटफॉर्म तक जाने के रास्ते और अन्य उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना शहर के विकास और यातायात के सुधार में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह और पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।
Author: janhitvoice











