पटना के गांधी मैदान में रावण वध की तैयारियां जोरों पर, सीएम नीतीश भी रहेंगे शामिल

पटना :  16/09/25 – राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी मजबूती से चल रही हैं।

विजयादशमी के दिन होने वाले रावण वध और रावण दहन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और दशहरा कमिटी दोनों ही सक्रिय हैं।

जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और पेयजल पर विशेष ध्यान

सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन  एस. एम. ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, पेयजल आपूर्ति, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने साफ निर्देश दिए कि मैदान में आने वाले दर्शकों और वीवीआईपी की सुविधा के लिए सभी इंतजाम चाक-चौबंद रहें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। हर साल की तरह इस बार भी रावण दहन के मौके पर गांधी मैदान में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

गांधी मैदान में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन भी होगा। दशहरा कमिटी के सदस्यों ने बताया कि रामलीला के मंचन में पौराणिक कथाओं को आधुनिक साउंड और लाइटिंग तकनीक के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

इस आयोजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन सेवाओं को मुस्तैद रखने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष जिम्मेदारी दी गई है ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गांधी मैदान का यह आयोजन दशहरा पर्व के दौरान पटना ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए एक विशेष आकर्षण होता है। हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु और दर्शक इस आयोजन के गवाह बनेंगे।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल