बिहार राज्य परिचारी संघ का पटना में जदयू कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

पटना। बिहार राज्य परिचारी संघ के सदस्यों ने सोमवार को राजधानी पटना में जदयू कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार ने वर्ष 2024 में बहाली परीक्षा तो कराई, लेकिन उसका पूरा परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया है।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक केवल 10 से 20 उम्मीदवारों का ही रिजल्ट घोषित किया गया है, जबकि बाकी अभ्यर्थियों को अनिश्चितता में छोड़ दिया गया है।

उनकी प्रमुख मांग है कि जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए और उन्हें नियमित वेतन की सुविधा प्रदान की जाए।

संघ के सदस्यों ने कहा कि वे वर्ष 2012 से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो उन्हें स्थायी किया गया और न ही नियमित वेतन दिया गया। उनका आरोप है कि सरकार से बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

पिछले सप्ताह जब वे अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे थे, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया था।

 

जदयू कार्यालय के बाहर परिचारियों ने “नियुक्ति दो, न्याय दो” जैसे नारे लगाए और थाली पीटकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

संघ के नेताओं ने कहा कि यह मुद्दा पिछले 12 साल से लंबित है और अब धैर्य की सीमा टूट चुकी है। जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल