नीतीश कुमार और अमित शाह की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बनी रणनीति

पटना : बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के मौर्य होटल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के संदर्भ में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

करीब 20 मिनट तक चली इस बैठक में एनडीए (NDA) के भीतर सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर गहन चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, जदयू और भाजपा के बीच समझौते की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं, ताकि चुनावी रणनीति को मजबूती दी जा सके।

 

बैठक में न केवल भाजपा और जदयू के बीच सीटों के बंटवारे पर विचार हुआ, बल्कि एनडीए के घटक दल चिराग पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी) और जीतन राम मांझी (हम पार्टी) की सीटों और उनकी मांगों को लेकर भी चर्चा की गई।

 

जानकारी के मुताबिक, बैठक का माहौल बेहद सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा। दोनों नेताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि एनडीए एकजुट है और आगामी चुनावों को मिलकर लड़ेगा।

 

बैठक में जदयू की ओर से संजय झा और विजय चौधरी उपस्थित रहे, जबकि भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े मौजूद थे।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात बिहार में चुनावी समीकरणों को अंतिम रूप देने की दिशा में एक अहम कदम है। इस बैठक के बाद एनडीए में सीटों के बंटवारे पर जल्द ही औपचारिक घोषणा हो सकती है।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल