Site icon Janhit Voice

NH से जुड़ी परियोजनाओं पर नितिन गडकरी-तेजस्वी यादव की मुलाकात आज

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बैठक के सिलसिले में मंगलवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे। नितिन गडकरी से इस मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव बिहार की NH से जुड़ी सड़क परियोजनाओं के संबंध में बात करेंगे। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के साथ बैठक में उप मुख्यमंत्री कई अटकी परियोजनाओं और कुछ प्रस्तावित परियोजनाओं की मंजूरी पर चर्चा करेंगे। जेपी सेतु के समानांतर पुल, राज्य सरकार द्वारा भारत माला प्रोजेक्ट के तहत भेजे प्रस्ताव के लंबित होने और पटना में अनीसाबाद से दीदारगंज के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर की मंजूरी पर पर गंभीर चर्चा होगी।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ तेजस्वी यादव की ये मुलाकात बुधवार को ही होनी थी लेकिन अंतिम वक्त में मीटिंग को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद आज बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में भारतमाला परियोजना को लेकर भी चर्चा होगी।

Author: janhitvoice

Exit mobile version