एनडीए में सीट बंटवारा टलता दिखा, बीजेपी दिल्ली में उम्मीदवार चयन को लेकर करेगी बड़ी बैठक

एनडीए में सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार चयन के लिए दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

जनहित वॉइस डॉट कॉम | नई दिल्ली / पटना रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए गठबंधन में भले ही सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक कल दिल्ली में होने जा रही है।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और संगठन के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से तैयार की गई उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और मंत्री मंगल पांडे दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

तीनों नेताओं ने पटना से दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बैठक बेहद अहम है, क्योंकि अब उम्मीदवारों की घोषणा का समय नजदीक आ चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा

हम लोग उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली जा रहे हैं। कल की बड़ी बैठक में इस पर चर्चा होगी और उम्मीदवारों की लिस्ट पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा —

कल की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। अब यह तय होगा कि बिहार में बीजेपी की ओर से कौन-कौन चुनाव लड़ेगा। टिकट वितरण को लेकर बड़े फैसले होने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर भाजपा के दावेदारों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी की ओर से गठबंधन की स्थिति, सीट समायोजन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, लगभग 80 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं, जबकि शेष सीटों पर चर्चा कल की बैठक में पूरी हो जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में की जा सकती है।

संभावना है कि बैठक के बाद एनडीए घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी।

जनहित वॉइस डॉट कॉम(राजनीतिक ब्यूरो, नई दिल्ली / पटना)

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल