लोकेशन….पूर्णिया ।बिहार।
पूर्णिया से अशोक कुमार की रिपोर्ट
इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा ,उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ,माहेश्वरी हजारी के साथ-साथ गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद थे।
इस मौके पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया ।
वहीं राज्यसभा सांसद संजय झा ने प्रधानमंत्री मोदी की मां को अब शब्द कहे जाने पर राहुल गांधी और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव और राहुल गांधी दोनों ने साबित कर दिया है कि उनकी पार्टी और वह खुद गाली गलौज नेता है।
वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार का विकास किया है लेकिन कुछ नेता को बिहार का विकास नहीं दिख रहा है । उन्हें तो ऑपरेशन सिंदूर भी गलत दिख रहा है। ऐसे नेता को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी । वही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा सम्मेलन के मंच से दहाड़ते हुए बिहार में बरसों पुराने जंगल राज के जन्मदाता को चैलेंज करते हुए कहा कि अब बिहार में दोबारा जंगल राज वापस नहीं आएगा चाहे वह लोग लाख कोशिश कर ले लेकिन विकास के सामने उनकी सभी झूठे वादे बेकार साबित होंगे।
Author: janhitvoice











