पटना में सीएम नीतीश कुमार ने दीप जलाकर मनाई दीपावली, लालू-तेजस्वी यादव ने भी दी शुभकामनाएं

पटना – राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर दीप प्रज्ज्वलित कर हर्षोल्लास के साथ प्रकाश पर्व दीपावली मनाई।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन त्योहार हम सभी को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे दीपावली को उल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं तथा समाज में व्याप्त गैर-बराबरी, नफरत, भेदभाव, गरीबी और हिंसा के अंधेरे को मिटाने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दीपों का यह पर्व न केवल हमारे घरों को रोशन करता है, बल्कि हमारे मन और विचारों में भी उजाला फैलाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार बिहार में शांति, समृद्धि और विकास का नया संदेश लेकर आएगा।

इधर, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी अपने परिवार के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपावली की तस्वीरें साझा करते हुए राज्य और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

लालू यादव ने कहा कि यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए तथा सबके जीवन में उजाला बना रहे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपने परिवार संग दीपावली मनाई। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपों का पर्व लोगों के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाए।

तेजस्वी ने जनता से अपील की कि इस त्योहार पर जरूरतमंदों की मदद कर दीपावली को सार्थक बनाएं।

बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में दीपावली का उल्लास देखने को मिला। मंदिरों, घरों और सड़कों पर रोशनी की जगमगाहट से पूरा प्रदेश आलोकित हो उठा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और अमन-चैन की कामना की।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल