मुकेश शाह हत्याकांड को लेकर वैश्य समाज के लोग आक्रोशित , लालगंज थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की।
परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने एवं पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की, साथ ही बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए 50 लख रुपए मुआवजा की मांग की गई।
बिहार वैश्य समाज एवं वैशाली जिला तैलिक साहू सभा के तत्वाधान में आज गांधी चौक हाजीपुर में एक विशाल धरना प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया गया।
विदित हो कि अभी 10 दिन पहले लालगंज के पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश शाह की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी, अपराधियों के अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु लालगंज प्रखंड में लगातार विभिन्न संगठनों ने जोरदार मांग की एवं कैंडल मार्च इत्यादि निकला। स्थानीय प्रशासन के शिथिल रवैया को लेकर वैशाली जिला तैलिक साहू सभा एवं बिहार वैश्य समाज की बैठक हाजीपुर में हुई जिसमें वैश्य समाज के लोग काफी आक्रोश में आकर चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया। इसी कड़ी में आज राजन कुमार शाह उर्फ राजन कुंद्रा के नेतृत्व में जिला पुलिस प्रशासन के विरोध में गांधी चौक हाजीपुर में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया एवं सभा हुई, सभा का संचालन संजय गुप्ता ने किया।
आज के धरना में वैश्य समाज के लोग काफी आक्रोश में थे और सभी ने अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी एवं हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की।
मुख्य रूप से सुनील साह राजेंद्र शाह, अरुण शाह, मुखिया जी, चंटु शाह, बच्चा बाबूजी ,रामेश्वर शाह, संतोष स्वराज ,राजीव शाह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम लोग वैशाली जिला बंद करने का आह्वान करने को विवश होंगे। इस आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा इसके लिए वैशाली जिला प्रशासन जिम्मेदार होगी।
Author: janhitvoice











