मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पोर्टल लॉन्च, महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 की आर्थिक सहायता

पटना से बड़ी खबर – पटना। बिहार सरकार ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पोर्टल का लोकार्पण किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

योजना के तहत शहरी क्षेत्र की महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगी।

महिलाओं को योजना की जानकारी और लाभ तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 250 प्रचार वाहनों को रवाना किया है, जो विभिन्न जिलों में जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगे।

लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा—

“बिहार सरकार का संकल्प है कि राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। इस योजना के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगी। सरकार का पूरा प्रयास है कि हर जरूरतमंद महिला तक इस योजना का लाभ पहुँचाया जाए।”

वहीं, महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक ने कहा कि यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक सहयोग देगी, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान दिलाने का भी कार्य करेगी।

 

 

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल