लोजपा रामविलास सांसद अरुण भारती का प्रेस कॉन्फ्रेंस।

पटना – समाचार डेस्क – लोजपा रामविलास के जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि नव संकल्प महासभा की शुरुआत आरा से हुई थी ।

मुजफ्फरपुर में 4 सितंबर को 11 बजे नव संकल्प महासभा महासभा का आयोजन किया जाएगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सभा को संबोधित करेंगे।

बिहार फर्स्ट बिहार बिहारी फर्स्ट, विकसित बिहार की बात को जनता के सामने रखेंगे ।

उन्होंने कहा कि बिहार के लिए चिराग पासवान की आगे क्या क्या प्लानिंग है क्या रणनीति है, इस सभा के दौरान लोगों के सामने रखेंगे।

वहीं बिहार में लोजपा रामविलास की पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सवाल पर अरुण भारती ने कहा कि 243 विधानसभा सीटों पर हमारी पार्टी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत हो रही है सारे घटक दलों की सहमति बन जाएगी तो इसकी जानकारी दे दी जाएगी ।

वहीं विपक्ष के “वोटर अधिकार यात्रा” के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अपशब्द बातों का प्रयोग किए जाने पर अरुण भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कल का बयान आया कि उड़ा दिया जाएगा ,ऐसे भाषा का प्रयोग जंगल राज में हुआ करता था। गोली से और बम से उड़ाने की बात उनके शासनकाल में किया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहा गया , विपक्ष के लोग चाहते हैं कि चुनाव के बाद दोबारा जंगल राज की सरकार आए पर ऐसा होने वाला नहीं है।

बिहार की जनता को सोचना चाहिए,जो स्थिति पहले थी वह स्थिति फिर ना हो।

विपक्ष का यात्रा सिर्फ राहुल और तेजस्वी की यात्रा बनकर रह चुका है ।

प्रधानमंत्री को लेकर ऐसे अपशब्द बात प्रयोग करना निंदनीय है। कांग्रेस और राजद का ऐसे शब्दों का प्रयोग करना की संस्कृति रही है । बिहार की जनता जंगल राज्य के नेताओं से यही उम्मीद कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, जो बिहार की जनता होने नहीं देगी।

वहीं सीट शेयरिंग को लेकर अरुण भारती ने कहा कि पांचों घटक दलों को सम्मान जनक सीटों पर समझौता होना चाहिए, सम्मान जनक सीटों पर समझौता नहीं हुई तो एनडीए के पांचों घटक दलों के लिए सही नहीं है।

अभी सीटों पर चर्चा नहीं हुई है हम लोगों ने अपनी मांग व्यक्तिगत तौर पर रखा है ।

वहीं 20 सीटो सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि यह फेक न्यूज़ ऐसी कोई बात नहीं हुई है ।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल