लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। लालू प्रसाद ने कहा है कि बीजेपी हार के डर से घबराहट में है और इसी घबराहट में आकर बीजेपी के नेता 400 पार का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को बदलने की कोशिश करने वालों की जनता आंख निकाल लेगी। एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में लालू प्रसाद ने कहा कि बीजेपी और एनडीए के लोग काफी घबराहट में हैं। वे लोग मान कर बैठे हैं कि इस बार चुनाव में वे हार रहे हैं। ये लोग चार सौ पार की जो बात कर रहे हैं वह घबराहट में बोल रहे हैं। लोगों की हिम्मत तोड़ने के लिए वे इस तरह की बात कह रहे हैं।
बीजेपी अगर मुद्दों पर चुनाव लड़ती है तो उसे 100 सीट भी नहीं आएगी- तेजस्वी यादव
तेजस्वी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि, “???????????? निम्नलिखित को दरकिनार कर मुद्दों पर चुनाव लड़कर दिखाएं? चुनौती है, इनको ???????????? सीट भी नहीं आएंगी? ” तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, बीजेपी इन ???? के बिना लड़ ही नहीं सकती। ????. मंदिर-मस्जिद ????. हिंदू-मुस्लिम ????. गोदी मीडिया ????. ????????????/????????/???????? ????. ???????????????????????????????? ???????????????????????????????????????? जैसी अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग ????. ???????????? ????. धनबल और छलबल ???????????????????? ???????????????????????????? फ़ील्ड पर खेले तो ???????????? को ???????????? सीट भी नहीं आएंगी।
रोहिणी आचार्या ने एनडीए पर साधा निशाना, कहा- पहले बेटा- बेटी से फ़रिया लें फिर करें बाप की बात
बिहार की सारण लोकसभा सीट पर आरजेडी ने लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में इस इलाके में बेटी के लिए वोट अपील करने खुद लालू यादव भी मैदान में नजर आ सकते हैं। अब इन्हीं सवालों का जवाब रोहिणी ने खुद दिया है। रोहिणी से जब आज पटना में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एनडीए के लोगों को मौका चाहिए बोलने के लिए, जब लालू जी के नाम से ही वो लोग थरथर कापतें हैं तो यदि लालू जी एक दिन में निकल गए तो सबका डिब्बा गुल हो जाएगा। उनलोगों को बस मौका चाहिए हमलोगों पर बोलने का और वो लोग उसी के तलाश में हैं। रोहिणी ने कहा कि अभी पापा की तबीयत सही नहीं है। अभी ये लोग बेटा- बेटी से तो लड़ेंन आकार फ़रिया लें न। पूरे बिहार की जनता से लड़ें न उसके बाद आइएगा फरियाने मेरे पापा से। अभी हमलोगों से तो लड़ने की ताकत नहीं है उनलोगों में पापा से क्या ही लड़ेंगे वो लोग। पापा मैदान में आ गए तो इनलोगों की बोली बंद हो जाएगी।
आज शेखपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे CM नीतीश, चिराग के बहनोई के लिए मांगेंगे वोट
जमुई से एलजेपीआर ने अरुण भारती को टिकट दिया गया है. अरुण भारती चिराग पासवान के बहनोई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरुण भारती के लिए आज वोट मांगेंगे.
सुमन कुमार महासेठ होंगे झंझारपुर से VIP कैंडिडेट, मुकेश सहनी ने सौंपा सिंबल
महागठबंधन में सीट शेयरिंग के तहत विकासशील इंसान पार्टी को 3 सीटें मिली हैं. जिसमें से एक सीट पर कैंडिडेट के नाम का ऐलान हो गया है. मुकेश सहनी ने सुमन कुमार को वीआईपी का सिंबल थमा दिया है. हालांकि पहले आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव के नाम की चर्चा थी. वहीं बाकी की दोनों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो पाई है.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की आज औरंगाबाद और नवादा में रैली
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीट गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई में मतदान होना है. इनमें से दो सीट नवादा और औरंगाबाद में 15 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी.
सम्राट चौधरी के बयान पर मीसा ने दिया तल्ख जवाब, कहा- मेरा मुंह मत खुलवाइए, वरना
राजद ने अपने घोषणा पत्र में 1 करोड़ नौकरी देने की बात की है.इस पर सम्राट चौधरी ने तंज कसा और कहा कि 1 करोड़ नौकरी के बदले लालू परिवार कितनी जमीने लेगा.वहीं, मीसा भारती ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए तल्ख लहजे में कहा कि मामला अभी न्यायालय में चल रहा है. मेरा मुंह मत खोलवाइए नहीं तो अभी बता देंगे.
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आवास के बाहर AVBP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हांलाकि मौके पर पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और छात्र नेताओं के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई। एबीवीपी ने बिहार सरकार को केके पाठक को हटाये जाने की मांग की है।
लालू ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा- ‘संविधान बदलने वालों की आंख निकाल लेगी जनता’ घबराहट में 400 पार का कर रहे दावा

