लेखक-निर्देशक कुमार नीरज की बहुप्रतीक्षित फिल्म “शेल्टर होम” का पोस्टर आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है।
यह फिल्म 28 नवंबर को पैन-इंडिया सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पोस्टर लॉन्च के बाद से ही यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि निर्देशक कुमार नीरज, जाने-माने कैमरामैन नजीब खान और प्रसिद्ध कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की तिकड़ी पर्दे पर क्या प्रभाव छोड़ती है।
सच्ची घटना पर आधारित यह अनोखी फिल्म पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। अगस्त 2024 में यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रदर्शित की गई, जहां इसके संवेदनशील और अछूते विषय को विश्वभर के दर्शकों ने सराहा ।
फिल्म के गीतों को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है, जिनमें अभिनेत्री हिना पांचाल भी नजर आएंगी। गदर और कई चर्चित फिल्मों से पहचान बनाने वाले डीओपी नजीब खान ने इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी संभाली है।
“शेल्टर होम” बिहार के चर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पर आधारित है—एक ऐसी घटना जिसने समाज और राजनीति दोनों को झकझोर कर रख दिया था।
फिल्म की विशेषता यह है कि इसका निर्माण चार महिला निर्माताओं—वैशाली देव, बीना शाह, मुन्नी सिंह और खुशबू सिंह—ने मिलकर किया है।
फिल्म में राजवीर सिंह, अक्षय वर्मा, नाज़नीन पटनी, निशाद राज राणा, उरज़ान इच्छापोरिया, दिव्या त्यागी, अनामिका पांडे, सनीषा मौर्या, आशीष सिंह चौहान, जयप्रकाश शुक्ला (जेपी), अनिल कुमार यादव, दीपक शर्मा, प्राची मिश्रा, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, रोहित भारद्वाज और शक्ति कुमार सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
स्पार्क मीडिया और एएए प्लैनेटरी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के सह-निर्माता मोहम्मद शफीक, संगीतकार रतन रवानी, तेजस्वी राज, गायक एवं संगीतकार रोशन सिंह काशी, और गायिका इशिता विश्वकर्मा तथा रितु पाठक हैं।
Author: janhitvoice











