Site icon Janhit Voice

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह पर बिहार आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सदाकत आश्रम में पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, शकील अहमद खान, अजीत शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, भोला यादव आरजेडी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

First chief minister of Bihar – बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) – भारत के अखंड बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री (1946–1961) थे। उनके सहयोगी डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह उनके मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री के रुप में आजीवन साथ रहे। उनके मात्र 10 वर्षों के शासनकाल में बिहार में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला व सामाजिक क्षेत्र में की उल्लेखनीय कार्य हुये।

Author: janhitvoice

Exit mobile version