Site icon Janhit Voice

किशनगंज में उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल का भव्य स्वागत, रोजगार और उद्योग विकास पर बड़ा बयान

बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल आज किशनगंज के एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज पहुँचे। यहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने जोश में जेसीबी मशीन से फूलों की बारिश की, और कॉलेज परिसर उत्साह से भर गया। मंत्री जी के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ते भेंट किए और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार विकास को चुना है। उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है—

युवाओं को रोजगार देना, बिहार से पलायन रोकना,और सीमांचल, खासकर किशनगंज में उद्योगों को बढ़ावा देना।

उन्होंने साफ कहा कि सरकारी नौकरी सबको देना संभव नहीं, इसलिए उद्योग विभाग ऐसा रोडमैप तैयार कर रहा है जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बन सकें।

बंगाल में SIR को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता दीदी को बिहार से सीख लेनी चाहिए, क्योंकि 15 करोड़ आबादी और 6 करोड़ से अधिक मतदाताओं वाले बिहार में भी काम समय पर पूरा हुआ है।

Author: janhitvoice

Exit mobile version