Breaking news – पटना। बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर एक बार फिर तेज़ हो गया है।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गया में आयोजित एक कार्यक्रम में यह दावा किया कि नीतीश सरकार उनकी पार्टी के दबाव में योजनाएं लागू कर रही है।
इस बयान पर बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के पास कोई विजन नहीं है।
मंत्री गुप्ता ने कहा, – “2025 में जनता इनका पिंडदान कर देगी। इनके पास कोई योजना नहीं है। अगर इनके पास विजन होता तो 2005 से पहले जब इनके माता-पिता सत्ता में थे, तब क्यों नहीं बिहार का विकास हुआ?”
उन्होंने आगे कहा कि बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार काम कर रहे हैं। उनकी सोच और विजन के कारण ही बिहार में अधूरे कार्य पूरे हो रहे हैं और नये प्रोजेक्ट लागू हो रहे हैं।
एनडीए को लेकर दिया बड़ा बयान
केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि 2025 के चुनाव में एनडीए एकजुट होकर मैदान में उतरेगा और जनता भी नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक सुर में जयकार करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार महागठबंधन की स्थिति 2010 से भी खराब होगी।
तेजस्वी-लालू पर साधा निशाना
गया में पिंडदान करने पहुंचे लालू प्रसाद यादव पर कटाक्ष करते हुए मंत्री गुप्ता ने कहा, “सनातन धर्म को गाली देने वाले आज दिखावे के लिए पिंडदान कर रहे हैं। इन लोगों का चरित्र यही है – मन में राम और बगल में छुरी। हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करके एक वर्ग को खुश करने की कोशिश करते हैं।”
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को गाली देने वाले लोग जनता को धोखा नहीं दे सकते और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। एक ओर तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एनडीए के मंत्री तेजस्वी और लालू परिवार पर विकास विरोधी और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।
Author: janhitvoice











