ED ने बालू के अवैध कारोबार मामले में नोटिस भेजा है। ED ने ये नोटिस जेडीयू MLC राधाचरण सेठ और उनके पुत्र कन्हैया को भेजा है और पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है।
आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से JDU MLC राधा चरण सेठ पर आरोप है कि वे बिहार में बालू माफियाओं के साथ मिलकर बालू के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल जून महीने में सेठ के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा था। इसके पहले फरवरी महीने में टैक्स चोरी मामले में आयकर विभाग ने सेठ के घर छापा मारा था।
फरवरी में जेडीयू के विधान पार्षद राधा चरण साह सेठ के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की तीन दिनों तक चली रेड में कई अहम खुलासे किये गए थे। आयकर की टीम ने कुल 22 से अधिक ठिकानों पर आयकर छापेमारी की थी, जिसके बाद इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बिहटा थाने में FIR दर्ज कराया था।
प्रवर्तन निदेशालय की पटना इकाई ने राधाचरण सेठ और उनके पुत्र को पूछताछ के लिए यह नोटिस जारी किया है। दोनों को 15 दिनों के अंदर निदेशालय के कार्यालय में आने के लिए कहा गया है।
Author: janhitvoice











