इंडिया गठबंधन की बैठक में बड़ा फैसला, झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस की पार्टी भी शामिल

पटना, सितम्बर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर इंडिया गठबंधन की सियासी हलचल तेज हो गई है। रविवार को कांग्रेस और राजद नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में हुई महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा फैसला लिया गया।

इस बैठक में तय किया गया कि झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस गुट) भी बिहार में इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ेंगे।

इंडिया गठबंधन की बैठक में बड़ा फैसला, झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस की पार्टी भी शामिल

बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि चर्चा बेहद सकारात्मक माहौल में हुई। उन्होंने कहा—

हमने सीट शेयरिंग के फार्मूले पर व्यापक रूप से बातचीत कर ली है। अधिकांश सीटों पर सहमति बन चुकी है। बहुत जल्द अंतिम फार्मूला तय कर लिया जाएगा। गठबंधन में नए दलों के शामिल होने से कुछ सीटों का समायोजन करना होगा और इसके लिए सभी दल त्याग की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

राजेश राम ने स्पष्ट किया कि JMM और पशुपति पारस की पार्टी को भी सीटें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला बिहार में गठबंधन को और मजबूत करेगा।

बैठक में सीट बंटवारे को लेकर सहमति का मसौदा लगभग तैयार कर लिया गया है और अब सिर्फ अंतिम मुहर लगनी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, अगले सप्ताह तक इंडिया गठबंधन सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केरल कांग्रेस के हालिया ट्वीट पर उठे विवाद को भी खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—

 

“केरल कांग्रेस का जो ट्वीट था, उसका अर्थ अलग संदर्भ में था लेकिन बिहार की राजनीति में उसका दूसरा मतलब निकाल लिया गया। इसीलिए उन्होंने तुरंत ट्वीट हटा लिया और मामला खत्म हो गया।”

गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन और इंडिया गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। JMM और पशुपति पारस गुट जैसे नए दलों के जुड़ने से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

 

 

 

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल