गिरिराज सिंह का कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर करारा हमला

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव, बिहार में तेजस्वी यादव की माई-बहिन योजना और नेपाल की तुलना करने वाले बयानों को लेकर कड़ा हमला बोला है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में किया विकास योजनाओं का शिलान्यास

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह पुराना तरीका है कि हार के बाद ईवीएम और बैलेट बॉक्स पर सवाल उठाए। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस हमेशा हारने के बाद वोट चोरी का आरोप लगाती है। जिन वोटों की बात राहुल गांधी करते हैं, आखिर वो वोट कहां गए?”

 

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस अब इस हालत में पहुंच गई है कि हार के बाद सिर्फ एक ही राग अलापती है—“सरकार में बैठे लोग ही हार जाएंगे।”

 

बिहार की माई-बहिन योजना को लेकर भी उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “फॉर्म भरवाना तेजस्वी का फ्रॉडिज़्म है। यह न तो राज्य सरकार की योजना है और न ही केंद्र सरकार की। इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज होना चाहिए।”

 

नेपाल को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया। गिरिराज सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव अराजकता फैलाने वाले लोग हैं और हमेशा ऐसे ही बयान देते हैं। जनता को गुमराह करना ही इनकी राजनीति है।”

 

यानी उपराष्ट्रपति चुनाव से लेकर बिहार की योजनाओं तक, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

 

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल