बिहार की राजनीति में गरमी: गिरिराज सिंह ने साधा कांग्रेस, प्रियंका गांधी और पाकिस्तान पर निशाना

Breaking news Bihar/ पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पटना में हुई बैठक के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और पाकिस्तान पर तीखे हमले बोले। उन्होंने दावा किया कि अमित शाह एक “कुशल रणनीतिकार” हैं और वे बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनाने के संकल्प के साथ आए हैं।

प्रियंका गांधी पर सीधा हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हाल ही में कहा था कि “बीस साल से सरकार क्या कर रही थी, अब चुनाव आते ही पैसे बांटे जा रहे हैं।” इस पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा – प्रियंका गांधी जनता को मूर्ख बना रही हैं। कांग्रेस ने पचास साल राज किया, लेकिन गरीब महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। नीतीश कुमार की सरकार ने जीविका दीदी को समर्थन दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों महिलाओं को सशक्त बनाया है।

गिरिराज सिंह ने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तब सिर्फ ढाई करोड़ महिलाएं योजनाओं से जुड़ी थीं, लेकिन आज देश में 11 करोड़ महिलाएं और बिहार में करीब दो करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक महिलाओं को बैंक से 11.5 लाख करोड़ रुपए का फायदा दिया जा चुका है।

तेजस्वी यादव पर तंज

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बयान दिया था कि “अगर बहन पर कोई टिप्पणी की गई तो चुप नहीं बैठेंगे।” इस पर गिरिराज सिंह ने व्यंग्य करते हुए कहा –  “कोई क्यों बोलेगा? तेरे आंगन में मेरा क्या काम है।”

पाकिस्तान पर करारा प्रहार

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत सरकार पर “राजनीतिक लाभ उठाने” का आरोप लगाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा – पाकिस्तान को इतना दर्द हुआ है कि उसकी जुबान तक नहीं खुल रही है। अब हाल यह है कि सारे आतंकी घरों में छुपे बैठे हैं। भारत की मजबूत सरकार ने उन्हें हिला कर रख दिया है।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल