पटना के फतुहा में छात्रा से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, थार गाड़ी जब्त

 पटना। फतुहा थाना क्षेत्र स्थित  मुनलाइट   होटल में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक थार गाड़ी को जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधांशु कुमार, चुन्नू कुमार, रोशन कुमार और अमन कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की इंस्टाग्राम पर आरोपी चुन्नू कुमार से जान-पहचान हुई थी। बाद में दोनों के बीच मतभेद हो गया, जिसके बाद सोमवार की देर रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल में युवती को बुलाया और उसके साथ घृणित कृत्य को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने होटल के कमरे, गाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल