पटना में श्री कृष्णा पुरी दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण, सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने किया शुभारंभ

पटना। राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित श्री कृष्णा पुरी दुर्गा पूजा समिति के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोला गया और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मां दुर्गा की आरती की और बिहार की उन्नति एवं समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना की।

उन्होंने कहा—आज से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट खोलने की परंपरा शुरू होती है। मैं यही प्रार्थना करता हूं कि मां दुर्गा बिहार के विकास और जनता के कल्याण के लिए हमेशा आशीर्वाद देती रहें।

पीके पर सम्राट चौधरी का तंज

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा—

कुछ लोगों के पास अब नया कुछ नहीं है, वे बेचारे आजकल खोजी पत्रकार बन गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हर काम का एक उचित फॉर्मेट होता है। जो व्यक्ति अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाने की कोशिश कर रहा है, उसे पहले अपने गुनाहों का जवाब देना चाहिए।

तेजस्वी यादव पर मंत्री नितिन नवीन का पलटवार

उधर, कार्यक्रम में मौजूद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “भ्रष्टाचार का धृतराष्ट्र” कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा—

“तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के भ्रष्टाचार पर क्यों नहीं बोलते? जब तेजस्वी यादव पैदा भी नहीं हुए थे, तब उनके नाम पर जमीन खरीदी जा रही थी। उस पर कभी उन्होंने जवाब नहीं दिया।”

मंत्री नितिन नवीन ने आगे कहा—

“नीतीश कुमार की राजनीति की पहचान ‘जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन’ है, जबकि लालू यादव का USP ही भ्रष्टाचार रहा है। तेजस्वी यादव जी को बोलने से पहले सोचना चाहिए कि वे किस पर आरोप लगा रहे हैं। आज भी नीतीश कुमार अपनी साफ-सुथरी छवि और ईमानदार राजनीति के लिए जाने जाते हैं।”

Sambrani cup
Sambrani cup

https://meesho.com/sarvato-bhadra-sambrani-dhoop-cup-pack-of-15/p/4li1sr?_ms=1.2

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल