Bihar – भगवानपुर स्थित डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के सप्तम सेमेस्टर के छात्र एवं एनसीसी कैडेट अंकित कुमार सिंह को राज्य स्तर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन, पटना द्वारा आयोजित युवा उत्सव में मोबाइल फोटोग्राफी हेतु प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विदित हो कि इसके पूर्व जिला स्तर पर भी इसे प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है।
विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ० ब्रिजेश सिंह द्वारा छात्र अंकित कुमार को बधाई दिया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह सिर्फ अंकित ही नहीं अपितु अन्य छात्र के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है। विश्वविद्यालय लगातार अकादमिक गतिविधि के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधि को भी बढ़ावा देने पे जोड़ दे रही है। उन्होंने कहा कि छात्र के सर्वांगीण विकास हेतु अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ अन्य ज्ञान भी होना जरूरी है, जो की एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी से उत्पन्न होती है।
ज्ञात हो कि अब अंकित कुमार नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंतर्गत मोबाइल फोटोग्राफी में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Author: janhitvoice











