डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय के कुलपति हुए सम्मानित

भगवानपुर स्थित डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० विमल कुमार शर्मा को 28 जनवरी 2024 को भोपाल स्थित अखिल भारतीय कला मंदिर द्वारा 73वां अलंकरण समारोह के दौरान उनके द्वारा रचित पुस्तक कालचक्र हेतु साहित्य कला साधक सम्मान 2022-23 प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा साहित्य में किए गए अतुलनीय योगदान को समर्पित था| इस मौके पर डॉ० शर्मा को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा शाल देकर सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ० ब्रिजेश सिंह द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए कुलपति महोदय को शुभकामनाएं दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। डॉ० ब्रिजेश ने कहा कि विश्वविद्यालय रचना के क्षेत्र में कुलपति के मार्गदर्शन में सराहनीय कार्य कर रहा है| इनके मार्गदर्शन में रचित विश्वविद्यालय पत्रिका ‘वृषाली’ सिर्फ प्राध्यापक में ही नहीं अपितु छात्रों में भी रचनात्मकता की शैली विकसित कर रहा है।
विदित हो कि डॉ० शर्मा द्वारा निरंतर विश्वविद्यालय परिसर में कविता, गजल गोष्टी इत्यादि का आयोजन होता रहा है जो की न सिर्फ सृजनात्मक बढ़ावा देने का कार्य करता है बल्कि बिहार की विरासत एवं विलुप्त हो रही भाषाओं का संकलन में भी सहायक है।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल