डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस का आयोजन

वैशाली – भगवानपुर स्थित डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय में 75वें गणतंत्र दिवस का आयोजन शुक्रवार, दिनांक 26.1.2024 को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० ब्रिजेश सिंह द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। तत्पश्चात इन्होंने उपस्थित कर्मचारीयों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस विश्व स्तर पर भारतीयों के लिए अत्यधिक आत्मसंतुष्टि का स्रोत है, जो स्वतंत्रता के लिए युद्ध की समाप्ति और एक स्वशासित देश की स्थापना का प्रतीक है। इन्होने कहा कि इस ठंड ने भी बच्चों के उत्साह और जोश को कम नहीं कर पाया।


झंडोतोलन के पश्चात एनसीसी कैडेट्स के द्वारा परेड किया गया। कैडेट्स सम्मान में पूजा कुमारी को अंडर ऑफिसर तथा पल्लवी कुमारी को सार्जेंट रैंक प्रदान किये गये।
छात्रा ऋतुराज,अनिशा कुमारी, उजाला कुमारी, पलक सलोनी, अंकिता कुमारी, स्वप्निल तिवारी, रौशनी कुमारी एवं छात्र सौरव अंकित, बांके बिहारी तथा एनसीसी कैडेट पियूष द्वारा देशभक्ति गानों, नृत्य, भाषण तथा पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय डीन अकादमिक डॉ० धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डीन छात्र कल्याण प्रो० अमरीश कुमार सिंह के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारी सहित कुल 210 छात्र मौजूद थें।
कार्यक्रम में मंच संचालक के रूप में छात्र निखिल कुमार एवं छात्रा साक्षी सौरव मौजूद थें।

डॉ सी भी रमण यूनिवर्सिटी
janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल