डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय द्वारा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

भगवानपुर स्थित डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार, दिनांक 22-01-2024 को मैक्लोडस फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय के साथ-साथ अन्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

चयन प्रक्रिया में सर्वप्रथम 90 पंजीकृत छात्रों का लिखित परीक्षा आयोजित किया गया, जिसमें कुल 22 छात्र चयनित हुए। सभी चयनित छात्र का पुनः साक्षात्कार करवाया गया, जिसमें कुल 10 छात्र का चयन कर उन्हें विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ० ब्रिजेश सिंह, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो० संजीत कुमार तथा मैक्लोडस से आए एजीएम एचआरडी जगपाल देवल एवं मैनेजर एचआर मधुकर द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए। चयनित छात्र में डॉ० सी० वी० रमन विश्वविद्यालय से रंजन कुमार, हंसराज, विवेक कुमार, संस्कार राज, अनुज कुमार, विवेक कुमार तिवारी, रौचिस रंजन तथा रमैया आईटीआई, हाजीपुर से सोनू कुमार एवं लोटन बुद्धा आईटीआई, मुजफ्फरपुर से पुष्पित पल्लव थें।

विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ० ब्रिजेश सिंह ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की‌। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों में कौशल विकसित करने पर जोड़ दे रही है, जो उन्हें आज के इंडस्ट्री की दौड़ में सबसे आगे रखने का काम करेगा। श्री देवल ने कहा कि छात्रों में अकादमिक ज्ञान तथा इंडस्ट्रियल ज्ञान की गैप को इंडस्ट्रियल विजिट आयोजित कर कम किया जा सकता है जो अवश्य ही छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक शिद्ध होगा। श्री मधुकर ने विश्वविद्यालय को इस आयोजन के सफलतापूर्वक संचालन हेतु धन्यवाद दिया तथा उन्होंने पुनः इस विश्वविद्यालय में कैंपस ड्राइव आयोजित करने की इच्छा जाहिर की।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल