डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय में प्रेरक सत्र का आयोजन

Bihar – वैशाली,भगवानपुर स्थित डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय में तनाव प्रबंधन एवम व्यक्तित्व निर्माण पर एक प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के वक्ता पूर्व पुलिस महानिदेशक श्रीमान गुप्तेश्वर पांडे जी थे। उन्होंने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने मन पर नियंत्रण करने एवम व्यक्तित्व निर्माण के लिए अच्छे चेतना वाले व्यक्तियों के साथ समय बिताने को कहा। उन्होंने बच्चों को मोबाइल एवम सोशल मीडिया से छात्र जीवन में दूरी बनाने का आग्रह किया।।

छात्रों को दिमाग की 3 परिस्थितियों के बारे में भी जिसमे मोड ऑफ इग्नोरेंस, मोड ऑफ एक्शन एवम मोड ऑफ गुडनेस से भी परिचित करवाया एवम कहा की छात्र जीवन में मोड ऑफ एक्शन में रहना अति आवश्यक है। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुरुआत में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर बसंत सिंह ने वक्ता का स्वागत पौधा, मोमेंटो एवम अंगवस्त्र दे कर स्वागत किया। उन्होंने स्वागत भाषण में श्रीमान गुप्तेश्वर पांडे की महान व्यक्तित्व की प्रशंसा की एवम विश्वविद्यालय को उनके सानिध्य प्राप्त होने के लिए सौभाग्यशाली बताया तथा विश्वविद्यालय के तरफ से उन्हें अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद दिया।। इस मौके पर मंच संचालन किसलय किशोर ने किया एवम उन्होंने विश्वविद्यालय को वैशाली जिले का गौरव बताया साथ ही लड़कियों को पढ़ाने के लिए सभी से आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन डीन एकेडमिक धर्मेंद्र सिंह ने किया

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल