बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पटना से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की

जनता से संवाद, स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील – एनडीए सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुँचाई जा रही हैं।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता से जुड़ाव की मुहिम तेज कर दी है। शनिवार को बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने घर-घर जाकर आम लोगों से मुलाकात की और उन्हें भाजपा एवं एनडीए गठबंधन की नीतियों व उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने नागरिकों से ‘लोकल फॉर वोकल’ के तहत स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की और कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी है।

इस मौके पर उनके साथ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा महामंत्री ऋतुराज सिंह और दीघा विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे। नेताओं ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण योजना, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा और एनडीए गठबंधन ने बिहार में विकास की नई दिशा दी है और जनता आगामी चुनाव में एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताएगी।

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्चे भी वितरित किए और सरकार की योजनाओं का ब्यौरा घर-घर पहुंचाया। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने नेताओं से अपनी समस्याएं साझा कीं।

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल