April 5, 2025 5:19 pm

विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला


बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर सवाल उठाने वाले तेजस्वी यादव कौन होते हैं? उन्होंने सवाल किया कि तेजस्वी यादव सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ घूम रहे हैं, इसका खर्चा कहां से हो रहा है और पैसा कहां से आ रहा है।

विजय सिन्हा ने कहा, “नीतीश कुमार जनता की भलाई और योजनाओं की समीक्षा के लिए यात्रा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वह संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए।”



“तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि उनके पास इतने संसाधन कहां से आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा पर सवाल उठाने से पहले उन्हें खुद पर ध्यान देना चाहिए।” – विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री, बिहार

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

APOLLO DENTAL

लाइव क्रिकट स्कोर

Ankara
+11°C
Istanbul
+14°C
Izmir
7
+13°C
Embed Weather on Website with wetterlabs.de

राशिफल

WhatsApp us