केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज नव संकल्प सभा में शामिल होने पटना पहुंचे

पटना से बड़ी खबर – केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज पटना पहुंचे, जहाँ उन्होंने नवसंकल्प कार्यक्रम में शिरकत की।

 

चिराग पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि –

➡️ “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विज़न को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है।”

बिहार बंद पर राजद-कांग्रेस पर हमला

चिराग ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि –

“इनकी राजनीति सिर्फ गाली-गलौज की राजनीति है।”

“राजद के मंच से प्रधानमंत्री और यहाँ तक कि उनकी माँ तक को गालियां दी गईं, लेकिन तेजस्वी यादव ने कभी इसकी निंदा नहीं की।”

चिराग ने साफ कहा –

➡️ “आप हमारी नीतियों से असहमत हो सकते हैं, लेकिन गाली देना सही नहीं। प्रधानमंत्री उम्र में बड़े हैं और राजनीति में मर्यादा बनाए रखना चाहिए।”

जीएसटी राहत पर आभार

चिराग पासवान ने जीएसटी में राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा –

➡️ “मध्यम वर्ग और लघु उद्योगों को बड़ी राहत मिली है। कई वस्तुओं पर टैक्स घटाया गया है। दीवाली से पहले यह देशवासियों के लिए बड़ा तोहफा है।”

सीट बंटवारे पर बयान

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चिराग ने कहा –

➡️ “आपसी बातचीत के बाद ही सीटों की घोषणा होगी और सभी को सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जाएगी।”

तेजस्वी यादव पर तीखा वार

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए चिराग बोले –

➡️ “नीतीश कुमार के DNA पर सवाल उठे तो ये चुप रहे, और आज गाली-गलौज की राजनीति को सही ठहराने में लगे हैं। हम मर्यादित राजनीति में विश्वास रखते हैं, माँ-बहन को गाली बर्दाश्त नहीं की जा सकती।” ।

 

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल