बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव का इस्तीफा, बेटे धीरज यादव के चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी — बिहार चुनाव से पहले बड़ा झटका बीजेपी को

पटना ( जनहित वायस )- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक बड़ा झटका लगा है। केवटी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देते हुए मिश्री लाल यादव ने कहा, “बीजेपी अब शोषितों, वंचितों, दलितों और पिछड़ों का अपमान करने का काम कर रही है। पार्टी में हमारा सम्मान नहीं रहा, इसलिए हमने यह फैसला लिया।”

उन्होंने आगे कहा कि “अगर जनता और समर्थकों ने चाहा तो मैं खुद चुनाव लड़ूंगा, नहीं तो मेरा बेटा धीरज यादव केवटी विधानसभा से चुनाव लड़ेगा।”

उनके बेटे धीरज यादव ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से आगामी चुनाव में केवटी विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे।

गौरतलब है कि मिश्री लाल यादव और उनके बेटे कुछ साल पहले जेल भी जा चुके हैं। इस पर उन्होंने कहा, “हमें झूठे आरोपों में फंसाया गया था, लेकिन अब जनता सब जान चुकी है।”

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, मिश्री लाल यादव के इस्तीफे से बीजेपी को यादव मतदाताओं के बीच नुकसान हो सकता है। यादव समुदाय आरजेडी का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता है, और ऐसे में बीजेपी के लिए यह इस्तीफा चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

सूत्रों के अनुसार, मिश्री लाल यादव के आरजेडी या किसी अन्य विपक्षी दल में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं, हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

— रिपोर्ट: जनहित वॉयस, पटना

janhitvoice
Author: janhitvoice

janhit voice
dental clinic

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल