बिहार विधानसभा चुनाव 2025 — By Janhit Voice Digital Desk | पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने करारा हमला बोला है।
कांग्रेस सांसद तारीक अनवर के उस बयान पर पलटवार करते हुए, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे, सम्राट चौधरी ने कहा —
कांग्रेस में सीट बंटवारा हुआ ही कहां है। महागठबंधन के भीतर सिरफुटव्वल मचा हुआ है। एक-दूसरे के खिलाफ ही उनके उम्मीदवार मैदान में उतर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ 243 सीटों पर एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है, जबकि दूसरी ओर महागठबंधन आपसी मतभेदों में उलझा हुआ है।
एनडीए के 243 उम्मीदवार गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में हैं और सभाएं जोरों पर चल रही हैं – सम्राट चौधरी
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर अब तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है, जिससे कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, एनडीए लगातार एकजुटता का संदेश देने की कोशिश में है।
Author: janhitvoice











