पटना – विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से संविधान विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रहा है। लोकतंत्र में इन लोगों का कोई विश्वास नहीं है और यह सिर्फ अफवाह फैलाकर और परिवारवाद की राजनीति को आगे बढ़ाकर अराजकता उत्पन्न कर रहे हैं।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं पर भरोसा खो चुकी है।
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लाए गए बिल पर विपक्ष लगातार हमला कर रहा है, जबकि यह बिल भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है।
सिन्हा ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारी, जिन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई लूटी है, अब घबराए हुए हैं।
उन्होंने कहा – “कितना भी भ्रम फैला लें, भ्रष्टाचारियों का गठबंधन कितना भी धन इकट्ठा कर ले, इस बिल के बाद उनका भविष्य समाप्त हो जाएगा।”
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ये परिवारवादी नेता सिर्फ अवसरवाद की राजनीति कर रहे हैं और सत्ता पाने के लिए एक-दूसरे को मक्खन लगाने में जुटे हैं।
विजय कुमार सिन्हा ने साफ कहा कि जनता ही मालिक है और वही तय करेगी कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा और कौन प्रधानमंत्री।

उनके मुताबिक, जनता सेवक को चुनती है, न कि मेवा खाने वालों को।